Ronaldo को रेड कार्ड, पुर्तगाल को आयरलैंड से 2-0 से हार, वर्ल्ड कप रेस को बड़ा झटका!

By Ankit Jaiswal | Nov 14, 2025

डबलिन में खेले गए मुकाबले में पुर्तगाल की टीम को एक ऐसा झटका लगा जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। मौजूद जानकारी के अनुसार वर्ल्ड कप 2026 की रेस में आगे बढ़ने की उनकी कोशिश आयरलैंड के खिलाफ 0-2 की हार के बाद रुक गई है। बता दें कि पहले हाफ में ट्रॉय पारट ने दो गोल दागकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया हैं।

शुरुआत में पुर्तगाल ने लगभग 80% बॉल पज़ेशन के साथ दबदबा जरूर दिखाया, लेकिन गोल के सामने वे कोई खास मौका नहीं बना पाए हैं। दूसरी ओर, आयरलैंड ने अपनी तेज और लंबी गेंदों से पुर्तगाल की हाई डिफेंस लाइन पर लगातार दबाव बनाया हैं। इसी बीच एक बैक पास की गलती ने पुर्तगाल को मुश्किल में डाला और अगले ही पल कॉर्नर से पारट ने पहला गोल कर दिया हैं।

पहले हाफ के अंत से ठीक पहले पारट ने एक और शानदार गोल दागकर बढ़त 2-0 कर दी हैं। गौरतलब है कि पुर्तगाल के डिफेंडर्स इस दौरान कई बार दबाव में आते दिखे हैं और आयरलैंड के फॉरवर्ड उनकी हर गलती भांपते रहे हैं।

दूसरे हाफ में पुर्तगाल ने फिर से पजेशन तो रखा, लेकिन खेल में बिखराव साफ नजर आया हैं। सबसे ज्यादा निराश क्रिस्टियानो रोनाल्डो दिखे, जो अपने साथियों से लगातार नाराजगी जताते दिखे हैं। हालात तब और बिगड़े जब रोनाल्डो ने डारा ओ’शे को कोहनी मार दी। VAR की जांच के बाद उन्हें सीधे रेड कार्ड दिखा दिया गया हैं। मैदान से बाहर जाते समय उन्होंने दर्शकों की ओर रोते चेहरे जैसा इशारा भी किया हैं।

रोनाल्डो के बाहर जाने के बाद भी पुर्तगाल के खेल में कोई तेज़ी नहीं आई और वे सिर्फ दूर से शॉट मारते रह गए हैं। आयरलैंड की मजबूत डिफेंस लाइन ने हर कोशिश नाकाम कर दी हैं। केवल गोंसालो रामोस का एक वॉली शॉट ही ऐसा था जिसने आयरलैंड के गोलकीपर केलाहर को थोड़ी मेहनत करवाई हैं।

बता दें कि अब पुर्तगाल को अगले मुकाबले में आर्मेनिया को हराना ही होगा, तभी वे अगले साल के वर्ल्ड कप में जगह पक्की कर पाएंगे। दूसरी ओर, यह जीत आयरलैंड के लिए बेहद ऐतिहासिक मानी जा रही हैं।

कुल मिलाकर, पुर्तगाल का खेल कई सवाल छोड़ गया हैं चाहे वह डिफेंस की गलतियां हों, टीम की धीमी गति हो या फिर कप्तान रोनाल्डो का गुस्सा। आने वाले महत्वपूर्ण मुकाबलों से पहले टीम को काफी कुछ ठीक करना होगा।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank में भूचाल, Chairman Atanu Chakraborty के इस्तीफे से Corporate Governance पर उठे बड़े सवाल

Gold-Silver ETF में भारी बिकवाली, एक झटके में 8% तक गिरे Silver Fund, डूबा पैसा?

HSBC में AI का कहर: Banking Sector में 20,000 Jobs पर लटकी तलवार, बड़ी छंटनी की तैयारी।

IPL से पहले Riyan Parag का बड़ा बयान, कहा- Sanju Samson हमारे लिए Virat Kohli जैसे थे