रोनाल्डो यूरो क्वालीफायर्स 2020 के लिए पुर्तागाल की टीम से जुड़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2019

ओइरास। पुर्तगाल की टीम से नौ महीने तक दूर रहने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो यूरो 2020 के शुरू होने से पहले मंगलवार को राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ गये। युवेंट्स के 34 साल के अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी को पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सांतोस ने यूक्रेन और सर्बिया के खिलाफ घरेलू मैचों के लिए टीम में शामिल किया है। उन्होंने 2018 विश्व कप के बाद से अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें: मेस्सी की हैट्रिक से बार्सिलोना ने बेटिस को 4-1 से हराया

मौजूदा यूरोपीय चैम्पियन टीम शुक्रवार को लिस्बन में यूक्रेन के खिलाफ ग्रुप बी मैच से अपने अभियान की शुरूआत करेगी। इसके बाद उनका सामना सर्बिया से होगा। पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व करने वाले युवेंट्स के उनके साथी खिलाड़ी जोआओ कैंसेलो ने कहा, ‘‘क्रिस्टियानो (रोनाल्डो) किसी भी टीम के लिए फायदेमंद खिलाड़ी है। हमें उसके साथ खेलने की खुशी है और वह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।’’

प्रमुख खबरें

बारिश के बाद भूस्खलन होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिवहन बंद

मेरठ छोड़ मुंबई पहुंच गए BJP के राम, अरुण गोविल की पोस्ट से अटकलों का बाजार गर्म, कांग्रेस का भी तंज

Jharkhand में सभी 14 लोकसभा सीट जीतेगा ‘इंडिया’ गठबंधन : मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

Tripura : निर्वाचन अधिकारी से हाथापाई करने पर विधायक को नोटिस, BJP जिला अध्यक्ष के खिलाफ FIR