Italy के रोम में शादी समारोह के दौरान ढही सदियों पुरानी इमारत की छत, 30 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2024

रोम। इटली में टस्कनी क्षेत्र के पिस्तोइया शहर के पास एक ग्रामीण इलाके में बनी सदियों पुरानी एक इमारत की छत विवाह समारोह के दौरान ढह गई, जिससे 30 लोग घायल हो गए। गवर्नर यूजेनियो गियानी ने ‘टेलीग्राम’ ऐप पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि छत ढह जाने से 30 लोग घायल हो गए जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि समारोह पहाड़ की एक चोटी पर बने एक रेस्तरां में आयोजित किया जा रहा था, जो 15वीं शताब्दी में कॉन्वेंट (ईसाई धर्म के लोगों का आश्रम) हुआ करता था।

 

इसे भी पढ़ें: Hamas को कुचलने से Israel को कोई नहीं रोक सकता: Benjamin Netanyahu


गर्वनर ने बताया कि घायलों को इलाके के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इटली की समाचार एजेंसी ‘एएनएसए’ ने बताया कि दमकल कर्मियों ने लोगों को मलबे से बाहर निकाला। किसी के लापता होने की जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि छत ढहने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

योगी बोले: राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल अटल जी की विरासत को अमर रखेगा; PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन

चंद्रशेखर का बड़ा आरोप: केरल में 10 साल से भ्रष्टाचार कर रहे विजयन

पलाश मुच्छल से शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना ने कपिल शर्मा शो में हिस्सा नहीं लिया, फैंस ने क्रिकेटर को किया मिस

पीएम मोदी का ओलंपिक सपना: 2036 में युवा लाएंगे मेडल, खेल महोत्सव बनेगा प्रतिभा का मंच