AC की Cooling का Secret Revealed! इन गलतियों से बंद होते ही कमरा सोख लेता है सारी ठंडक

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 22, 2026

गर्मियों के मौसम में सभी के घरों में एसी जरुर चलाई जा रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए एसी ही सबसे बेहतरीन विकल्प होता है, लेकिन कई बार होता है कि दिनभर एसी चलती हैं और जैसे ही बंद होती है, वैसे ही कमरा गर्म हो जाता है। इस तरह की दिक्कत हर किसी के साथ जरुर होती है। ऐसे में जब कमरा गर्म हो जाता है, तो फिर तुरंत एसी ऑन करना पड़ता है।

दरवाजे और खिड़कियों में स्पेस होना जरुरी है

खासतौर पर इंडियन घरों में खिड़कियों और दरवाजों के किनारों पर छोटी-छोटी दरारें होती हैं, या फिर खाली जगह होती है। ऐसे में जब हम एसी चलाते हैं तो उसकी ठंडी हवा इन्हीं रास्तों से बाहर निकलती रहती है और बाहर की गर्म हवा अंदर आती है। यदि आपके कमरे में भी ऐसा होता है, तो रबर सील, फोम स्ट्रिप या डोर सील का इस्तेमाल करके उन जगहों को भर सकते हैं।

पर्दों का इस्तेमाल जरुर करें

यदि आपके रुम में सीधे तौर पर धूप आती है तो भी कमरा ज्यादा गर्म नहीं होता है। खासतौर पर दोपहर के समय खिड़कियों से आने वाली धूप कमरे का टेंपरेचर बढ़ा देती है। ऐसे में जब आप एसी को बंद करती हैं, तो कमरा फिर से गर्म होने लगता है। अगर आप चाहती हैं, तो AC बंद होने के बाद भी रुम में ठंडक बनीं रहे, तो मोटे पर्दे, ब्लैकआउट कर्टेन या हीट रिफ्लेक्ट करने वाले पर्दों का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

AC का फिल्टर समय पर साफ न करना

कई बार गंदा फिल्टर होने से भी एसी ठीक से कूलिंग नहीं करता है। गौरतलब है कि जब फिल्टर में धूल जमा होगी, तो हवा का फ्लो कम हो जाता है और कमरा ठीक से ठंडा नहीं होता है। इसलिए गर्मियों में कम से कम हर 15 से 30 दिन में फिल्टर साफ जरुर करें।

कमरे को ज्यादा देर तक ठंडा रखने के लिए ये टिप्स अपनाएं

- हमेशा एसी को 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच चलाएं।

 - साथ ही सीलिंग फैन को स्लो चलाएं ताकि एसी की ठंडक पूरे कमरे में रहे।

 - दिन के समय खिड़कियों को बंद रखें।

 - कमरे में बहुत ज्यादा सामान न रखें।

 - समय-समय पर एसी की सर्विसिंग कराते रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Health Tips: क्या आपकी कमर से पैरों तक होती है झनझनाहट? जानें Nerve Compression के लक्षण और इलाज

Sawan Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पूजा का महत्व, जानें Puja Timing और शुभ मुहूर्त

H1B Visa ग्रेस अवधि खत्म करने का US प्रस्ताव, विशेषज्ञों ने दी बड़े विस्थापन की चेतावनी

Arizona हत्या का आरोपी Varun Bachigari जर्मनी में गिरफ्तार, भारत भागने की थी योजना