सुरकंडा देवी में ट्रॉली बीच हवा में फंसी, बीच हवा में लटके रह गए विधायक समेत 40 श्रद्धालु

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2022

देहरादून। मसूरी के पास सुरकंडा देवी मंदिर को जोड़ने वाला रोपवे के तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में अटक जाने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक किशोर उपाध्याय समेत 40 से अधिक श्रद्धालु रविवार को करीब एक घंटे तक हवा में फंसे रहे।

इसे भी पढ़ें: दक्षिण गुजरात में भारी बारिश, 1,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया

उपाध्याय ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब वे रोपवे से मंदिर से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे तक हवा में लटके रहने के बाद रोपवे ट्रॉली से नीचे उतरने पर श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। उपाध्याय ने कहा कि प्रसिद्ध मंदिर के लिए रोपवे संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है, लेकिन सुझाव दिया कि इसकी ठीक से जांच की जानी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं की जान को खतरा नहीं हो। टिहरी जिले में स्थित मंदिर के लिए रोपवे सेवा इस साल मई में शुरू हुई थी।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway पर 25 नवंबर से गाड़ियों की स्पीड लिमिट घटी, 75 किमी प्रति घंटा तय

UP Assembly Election: SP और Congress में सीट शेयरिंग पर दो दौर की बैठक बेनतीजा, विनेबिलिटी होगी मुख्य आधार

भारत के खिलाफ Test मैच ड्रॉ कराने पर Luke Ronchi ने की बल्लेबाजों की तारीफ

Prince William के ग्रामीण आवास में चोरी की कोशिश, ब्रिटिश पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार