गुलाब की पंखुड़ी और दूध देगा गजब का निखार, जानिए Face Pack बनाने का तरीका

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 13, 2025

सर्दियों के दौरान त्वचा बेहद ही डल और ड्राई नजर आता है। ऐसे में आप अपने चेहरे को ग्लोइंग और सॉफ्ट बना सकती हैं। अक्सर होता है कि हम ट्राई करते हैं कि  चेहरे पर ऐसी चीज लगाएं, जो चेहरे के ग्लो को बनाएं रखें लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होता है। अब आप इस तरीके से अपने चेहरे पर जबरदस्त निखार ला सकते हैं। अब आप घर पर ही गुलाब की पंखुड़ी और दूध से बना फेस पैक लगा सकती हैं,जो एकदम गुलाब जैसा निखार देगा।

- सबसे पहले आप 2 से 3 गुलाब के फूले लेकर इनकी पंखुड़ियों को अलग कर दें।

- अब इन पंखुड़ियों को पानी से साफ करके इसे मिक्सी में पीस लें।

- फिर इस गुलाब की पंखुड़ियों का पेस्ट एक कटोरी में रख लें।

- इसमें 2 चम्मच दूध और थोड़ा सा गुलाब जल मिक्स करें।

- इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं।

इस फेस पैक को चेहरे पर कैसे लगाएं?

- सबसे पहले आप अपना चेहरा क्वलीन कर लें।

- इसके बाद फेस पैक को ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाएं।

- फिर इसको कुछ समय तक सूखने दें।

- आखिर में पानी से चेहरा को साफ करें।

- अब आप चेहरे पर मॉइश्चराइजर क्रीम लगाएं। फिर आपको गुलाब जैसा निखार नजर आएगा।

गुलाब की पंखुड़ी और दूध के फायदे

- गुलाब की पंखुड़ी में प्राकृतिक तेल मौजूद होता है जो स्किन को हाइड्रेट करता है।

- गुलाब डलनेस को कम करता है।

- दूध स्किन को सॉफ्ट बनाकर उस नेचुरल रुप से चमक प्रदान करता है। दूध में पाया जाता है लैक्टिक एसिड जो त्वचा की ऊपरी परत को हल्के से एक्सफोलिएट करता है, जिससे स्किन टोन साफ और ब्राइट दिखती है।

- अगर आपके चेहरे पर डार्क स्पॉट है, तो इसे कम करने के लिए  इन दोनों चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

प्रमुख खबरें

44 की उम्र में Serena Williams की वापसी, क्या Wimbledon और Grand Slam है अगला लक्ष्य?

Shehzad Poonawalla का दावा, Karnataka में Congress के सत्ता के खेल से ठप प्रशासन, जनता बेहाल

NEET UG Paper Leak: Shashi Tharoor बोले, पूरी पीढ़ी से विश्वासघात कर रही है Modi Govt

Welcome To The Jungle का नया गाना ऊंचा लंबा कद फॉरएवर रिलीज, 19 साल बाद फिर लौटे आनंद राज आनंद