Roseate Hotels का बड़ा प्लान, 2030 तक 30 नए होटल खोलने की तैयारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 18, 2026

आतिथ्य सत्कार क्षेत्र की कंपनी रोजिएट होटल्स एंड रिजॉर्ट्स 2030 तक 30 परिचालन वाले होटल का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कुश कपूर ने बताया कि इसके साथ ही कंपनी एक नए स्मार्ट होटल ब्रांड को पेश करने की योजना बना रही है और दुबई तथा यूरोप जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार की संभावनाएं तलाश रही है। बर्ड ग्रुप के स्वामित्व वाला यह आतिथ्य ब्रांड लक्जरी खंड से आगे बढ़कर अत्याधुनिक चार सितारा या पांच सितारा स्मार्ट होटल की एक नई श्रेणी के साथ अपनी उपस्थिति का विस्तार करना चाहता है।

कपूर ने कहा, ‘‘यह उप-ब्रांड अगले साल की शुरुआत में पेश किया जाएगा, जिससे उत्पाद अलग होगा और इसे तैयार करने की लागत कम होगी। सेवा और मानकों के संदर्भ में यह बिल्कुल रोजिएट के लक्जरी मानकों के अनुरूप होगा। यह लक्जरी के बजाय अत्याधुनिक चार सितारा या पांच सितारा स्मार्ट होटल होगा।’’ कंपनी अधिक किफायती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण आतिथ्य प्रदान करने का एक अवसर देख रही है, विशेष रूप से छोटे शहरों में जहां कपूर का मानना है कि संगठित कंपनियों के विस्तार के लिए पर्याप्त गुंजाइश है।

अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर रोजिएट सक्रिय रूप से दुबई और यूरोपीय बाजारों पर नजर बनाए हुए है, हालांकि भू-राजनीतिक अनिश्चितता निवेश के फैसलों को प्रभावित कर रही है।

प्रमुख खबरें

अष्टमी-नवमी पर Navratri Kanya Bhoj के लिए तैयार करें ये 5 स्वादिष्ट पकवान

Gwalior Temple Accident: 14 श्रद्धालुओं की मौत पर एक्शन, CSP हटे और 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Karnal में श्रीनगर जा रही बस पर पथराव, दो आरोपी हिरासत में लिए गए

Kangana Ranaut का विपक्ष पर तंज, वैश्विक संकट के बीच देश को PM Modi के मजबूत नेतृत्व की सख्त जरूरत