By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 18, 2026
नवरात्रि पर्व में मां दुर्गा के अलग-अलग रुपों की पूजा की जाती है। अष्टमी-नवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है। कन्या पूजन पवित्र अनुष्ठानों में से एक है। नवरात्रि के पावन अवसर पर छोटी-छोटी कन्याओं को माता रानी का रुप मानकर उनका स्वागत और पूजन किया जाता है।
कन्या भोज में क्या क्या बना सकते हैं?
यदि आप शारदीय नवरात्रि में कजंक पूजा में कन्याओं को काले चने, पूड़ी और खीर की जगह कुछ और बना सकते हैं।
काबुली चने की सूखी सब्जी बनाने का आसान तरीका
खासतौर पर लोग काले चने को फ्राई करके सूखी सब्जी बनाते हैं। लेकिन आप कजंक में कुछ अलग बनाना चाहती है, तो काबुली चने की सूखी सब्जी बना सकती हैं। इसके लिए चनों को रातभर भिगोकर रखने की जरुरत होगी। फिर सुबह 3-4 बार पानी से अच्छे से धोकर उबालें। इसके बाद कुकर में तेल गर्म डालकर करें। इसमें जीरा और हरी मिर्च डालकर भूनें। फिर इसमें टमाटर डालकर पकाएं। अब सूखे मसाले डालकर तेल छोड़ने तक पकाएं। उबले हुए चने डालकर 5 मिनट फ्राई करें। अब इसमें आधा गिलास पानी डालें और 2 सीटी लगाकर पकाएं। आखिर में गैस बंद कर दें और फिर हरा धनिया डालें। काबुली चने की सूखी सब्जी बनकर तैयार कर लें।
आटे का हलवा बनाने का तरीका
इसके लिए सबसे पहले आप गेंहू के आटे को अच्छे से छान लें। अब कड़ाही को अच्छे से गरम कर लें। इसमें घी डालें और गर्म करें। फिर धीरे-धीरे आटा डालते हुए चलाएं। गैस फी फ्लेम का खास ध्यान रखें। आटा को तब तक भूनें जब तक व सुनहरा न हो जाए। फिर स्वादानुसार चीनी और 6-7 चम्मच और घी डालें। फिर इसमें पानी डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं।
मसाला आलू
मसाला आलू बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलूओं को मोटे टुकड़ों में तोड़ लें। इसके बाद अब एक कड़ाही में शुद्ध घी या व्रत वाला तेल गर्म करें। इसमें जीरा, हींग, कटी हुई हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर भूनें। इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च डालें। इसमें अब कटे हुए टमाटर की प्यूरी डालकर तब तक पकाएं, जब तक मसाला तेल न छोड़ दे। इसमें आलू और स्वादानुसार सेंधा नमक या सादा नमक मिलाएं। आखिर में थोड़ा पानी डालकर 5 मिनट उबालें और बारीक हरा धनिया डालकर गरमा-गरम परोसें।
मखाने की खीर
मखाने की खीर बनाने के लिए एक भरी तले के बर्तन में 1 लीटर दूध को उबलने के लिए रख दें। जब तक दूध गाढ़ा हो रहे है, तब तक एक पैन में एक चम्मच घी गर्म करें और इसमें एक कप मखानों को हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक भून लें। इसके बाद थोड़े से मखाने को दरदरा पीस लें और बाकी को साबुत ही रहने दें। जब दूध आधा रह जाए, तो इसमें पिसे और साबुत मखाने, कटे हुए बादाम-काजू और इलायची पाउडर डालें। इसमें धीमी आंच पर पकने दें। आखिर में अपनी पसंद के अनुसार चीनी या मिश्री मिलाएं। 5 मिनट और उबालकर गैस बंद कर दें, जिससे स्वादिष्ट मखाने की खीर तैयार है।
पूड़ी की जगह लूची
आप पूड़ी की जगह बंगाल की प्रसिद्ध 'लूची' कन्या भोज के लिए बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए मैदे में थोड़ा-सा नमक और एक चम्मच शुद्ध घी या रिफाइंड तेल डालकर अच्छे से मिला लें। फिर इसमें गुनगुने पानी या दूध की सहायता से पूरी के आटे से थोड़ा नरम आटा गूंथ लें और फिर 15-20 मिनट के लिए ढक कर रख दें। अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बिना सूखा आटा या हल्का सा तेल लगाकर पतली-पतली बेल लें। फिर एक कड़ाही में घी या तेल तेज गर्म करें और लूची को डालकर दोनों तरफ हल्का सुनहरा और फुला हुआ भून लें।