Rosemary Oil vs Minoxidil: बालों की ग्रोथ में क्या सच में असरदार है रोजमेरी तेल

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 07, 2026

आज के समय में बालों का झड़ना एक आम समस्या बन चुकी है। अधिकतर महिलाएं इन झड़ते बालों की वजह से अक्सर परेशान रहते हैं और तरह-तरह के महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। इस दौरान सोशल मीडिया पर बालों को दोबारा उगाने के लिए अलग-अलग ट्रेंड्स सामने आ रहे हैं।

रोजमेरी ऑयल मिनॉक्सिडिल जितनी हेयर ग्रोथ दे सकता है?

सवाल उठता है कि क्या यह एक प्राकृतिक तेल वाकई किसी मेडिकल दवाई की बराबरी कर सकता है? यदि आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो इस लेख में आपको बताएंगे कि रोजमेरी ऑयल मिनॉक्सिडील जितनी हेयर ग्रोथ हे सकता है या नहीं।

क्या कहती है रिसर्च और क्लिनिकल स्टडी?

साल 2015 की एक क्लिनिकल स्टडी और रिसर्च के मुताबिक, बालों के झड़ने से परेशान लोगों के दो ग्रुप्स पर एक टेस्ट किया गया था। एक ग्रुप को 2% मिनॉक्लिडिल इस्तेमाल करने को दिया गया, वहीं दूसरे ग्रुप को रोजमेरी ऑयल दिया गया। 6 महीने के अंदर नियमित इस्तेमाल से दोनों ग्रुप्स के लोगों की बालों की डेंसिटी में काफी सुधार देखा गया है।

एक्सपर्ट बताते हैं कि, रोजमेरी ऑयल में कार्नोसिक एसिड स्कैल्प पाया जाता है, जो कि नसों और टिश्यूज को स्वस्थ रखता है, साथ ही स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे नए बाल उगने में मदद मिलती है। यह स्कैल्प खुजली और जलन जैसी शिकायतों काफी कम करता है।

मिनॉक्सिडिल और रोजमेरी

मिनॉक्सिडिल का इस्तेमाल अचानक बंद करने पर बाल दोबारा तेजी से झड़ सकते हैं। इसकी शुरुआत दिनों में सिर में जलन या पपड़ी जमने जैसी परेशानी होती है। रोजमेरी ऑयल के साइड इफेक्ट्स मिनॉक्सिडील की जगह बेहद कम माने जाते हैं। यदि आपके बाल झड़ते हैं, तो आप तुरंत केमिकल वाली दवाइयों के जगह रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

घर पर रोजमेरी ऑयल लगाने का सही तरीका

- सबसे पहले आप रोजमेरी एसेंशियल ऑयल की 5 से 6 बूंदें एक कटोरी में निकाल लें।

- अब इसमें 1-2 चम्मच नारियल तेल या जोजोबा ऑयल बराबर मात्रा में मिला लें।

- फिर इस मिश्रण से स्कैल्प की हल्के हाथों से मसाज करें और कम से कम 1 घंटे तक लगा लें।

- अब किसी माइल्ड सल्फेट-फ्री शैम्पू से बाल धो लें।

प्रमुख खबरें

BCCI ने Smriti Mandhana को बनाया भारतीय महिला टीम का नया Captain, नए उप-कप्तानों के नाम भी सामने आए

BPTP Extortion मामले में AI Voice Clone की होगी जांच, CBI CFSL को High Court का निर्देश

इजराइली सेना के हमलों में Gaza Strip का राफा शहर पूरी तरह तबाह, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आई बर्बादी

Jharkhand DGP नियुक्ति विवाद, UPSC नियमों की अनदेखी पर Supreme Court में सुनवाई