रोस टेलर के दोहरे शतक से न्यूजीलैंड पहुंचा जीत के करीब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2019

वेलिंगटन। रोस टेलर के दोहरे शतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने वर्षा से प्रभावित दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन जीत की ओर कदम बढ़ाए। मैच में पहले दो दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया था। बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 211 रन ही बना सकी थी जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने रोस टेलर (200), हेनरी निकोल्स (107) और कप्तान केन विलियमसन (74) की पारियों की बदौलत छह विकेट पर 432 रन पर बनाने के बाद पारी घोषित की।

इसे भी पढ़ें: बारिश के कारण न्यूजीलैंड, बांग्लादेश टेस्ट के दूसरे दिन का खेल भी रद्द

इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम आज दो विकेट पर 38 रन से आगे खेलने उतरी और उसने 73 ओवर में 394 रन जोड़े। टेलर ने 20 रन के स्कोर पर मिले दो जीवनदान का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने 212 गेंद की अपनी पारी में 19 चौके और चार छक्के मारे। निकोल्स ने भी 157 गेंद का सामना करते हुए नौ चौके जड़े।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह