'रोटी, बेटी, माटी की पुकार, झारखंड में बीजेपी-एनडीए सरकार...' अपनी पहली रैली में PM Modi की हुंकार

By अंकित सिंह | Nov 04, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चुनावी राज्य झारखंड के गढ़वा में एक रैली को संबोधित किया। झारखंड में दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने कुछ महीने पहले दिल्ली में लगातार तीसरी बार भाजपा-एनडीए सरकार बनाई। अब झारखंड में विधानसभा का चुनाव है, हम सभी को मिलकर यहां भाजपा-एनडीए के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बनानी है।

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Elections| झारखंड में तेज हुई सियासी चहलकदमी, PM Narendra Modi आज दो रैलियों को करेंगे संबोधित

मोदी ने कहा कि भाजपा, झारखंड की सुविधा, सुरक्षा, स्थिरता व समृद्धि की गांरटी के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। मैं झारखंड भाजपा को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि कल झारखंड भाजपा ने बहुत ही शानदार संकल्प पत्र जारी किया है। ये संकल्प पत्र रोटी-बेटी-माटी के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि झारखंड में बेहतर सुविधाओं के लिए, किसानों के लिए, राज्य में उद्योगों को मजबूत करने के लिए, केंद्र सरकार ने हर संभव प्रयास किया है, भले ही झामुमो सरकार ने उनके सामने बाधाएं खड़ी कीं। जब आप यहां डबल इंजन की सरकार बनाएंगे, तो राज्य में भी विकास होगा दोगुनी गति से होता है। 

प्रमुख खबरें

Chinese Communist Party ने Zhang Youxia और Liu Zhenli को सेना व पार्टी से निकाला

जातिवार जनगणना के बाद UP का चार हिस्सों में हो सकता है बंटवारा: Om Prakash Rajbhar

West Bengal: सांप्रदायिक तनाव की साजिश मामले में MLA Humayun Kabir बहरामपुर थाने पहुंचे

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम: 21 सितंबर की प्रमुख खबरों का संक्षिप्त विवरण