शाही जोड़ा प्रिंस हैरी और मेगन पहुंचे न्यूजीलैंड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2018

वेलिंगटन। ब्रिटिश शाही दंपती राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन अपनी 16 दिवसीय दक्षिण प्रशांत यात्रा के क्रम अब न्यूजीलैंड पहुंच गये हैं, जहां रविवार को परंपरागत माओरी रीति रिवाजों के मुताबिक उनका स्वागत किया गया। 

शाही जोड़ा न्यूजीलैंड में चार दिन प्रवास करेगा और इस अवधि में वह प्रधानमंत्री जेसिंडा अरडर्न से मुलाकात करने के अलावा नेशनल पार्क में सैर के लिए जायेगा और सिने उद्योग की बारीकियां सीख रहे युवाओं से मुलाकात करेगा। उनका यहां के राष्ट्रीय पक्षी किवी प्रजनन केंद्र का दौरा करने का भी कार्यक्रम है। गौरतलब है कि माओरी न्यूजीलैड के मूल आदिवासी लोग हैं। 

 

ससेक्स के ड्यूक प्रिंस हैरी और डचेस मेगन ने माओरी रीतिरिवाज ’होंगी’ में हिस्सा भी लिया। इस रस्म में एक दूसरे की नाक से नाक दबा कर सांस भरी जाती है। उनके स्वागत में माओरी समुदाय का परंपरागत हाका नृत्य भी किया गया। ब्रिटिश राजसी परिवार के इस युगल की भ्रमण सूची में आस्ट्रेलिया, फिजी और टोगो भी शामिल है। 

प्रमुख खबरें

Digvijay Singh के विचारों का Shashi Tharoor ने किया समर्थन, कहा- संगठन को मजबूत किया जाना चाहिए

Manipur में हथियार और गोला-बारूद जब्त, दो लोग गिरफ्तार

फरहान अख्तर की 120 बहादुर का इंतजार खत्म! इस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी फिल्म, जानें रिलीज की तारीख

Palghar में 6.39 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त; दुकानदार गिरफ्तार