मवेशियों के वंदे भारत से टकराने की घटनाओं के बाद आरपीएफ का एक्शन, ग्राम सरपंचों को नोटिस जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2022

गुजरात में वंदे भारत ट्रेन के मवेशियों से टकराने के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने महाराष्ट्र के पालघर में रेल मार्ग से लगे गांवों के सरपंचों को नोटिस जारी करना शुरू किया है, जिसमें उनसे पटरी के पास आवारा पशुओं को नहीं जाने देने को कहा गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि किसी मवेशी का मालिक लापरवाही बरतता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले शनिवार को गुजरात के अतुल स्टेशन के पास मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में कुछ मवेशी आ गये थे। यह ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद से इस तरह की यह तीसरी घटना थी। इससे पहले, छह और सात अक्टूबर को भी ट्रेन की चपेट में कुछ मवेशी आ गये थे। ये दोनों घटनाएं गुजरात में हुई थी। इन सभी घटनाओं में, यात्रिओं को कोई चोट नहीं आई थी। हालांकि, ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।

इसे भी पढ़ें: भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में वैश्विक अंतरिक्ष सहयोग का बड़ा योगदान: अधिकारी

ठाकुर ने कहा, ‘‘इस तरह की घटनाओं ने रेल परिचालन को प्रतिकूल रूप से प्रभावित किया है। इस तरह की घटनाओं ने रेल दुर्घटनाओं और ट्रेन के पटरी से उतरने की आशंका को बढ़ाया है। इससे न सिर्फ रेल यातायात में व्यवधान पड़ता है और रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचता है बल्कि यात्रियों को भी खतरा पैदा होता है।’’ सरपंचों को जारी नोटिस में आरपीएफ ने कहा है कि काफी संख्या में आवारा पशु (गाय और भैंस) रेल पटरी पर आ जाते हैं और इस कारण सदा ही बड़ी दुर्घटनाएं होने की आशंका रहती है। ठाकुर ने कहा, ‘‘आरपीएफ ने जोखिम ग्रस्त स्थानों पर इस साल अब तक 1,023 जागरूकता अभियान चलाये हैं।

प्रमुख खबरें

E100 वाहनों के लिए ईंधन आपूर्ति व्यवस्था पर Supreme Court ने केंद्र से मांगा जवाब

ADAS और नए Z12E इंजन के साथ Maruti Fronx देगी ज्यादा माइलेज, टेस्टिंग में दिखी कार

फूल और चॉकलेट छोड़िए, Karwa Chauth पर पत्नी को दें ये 10 यादगार तोहफे

अबकी बार राष्ट्रीय एकता सरकार, इजरायल में होगा कांग्रेस-बीजेपी का गठबंधन? ये है नेतान्याहू का प्लान B