फूल और चॉकलेट छोड़िए, Karwa Chauth पर पत्नी को दें ये 10 यादगार तोहफे

By एकता | Oct 29, 2026

आज करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं, पति भी इस खास मौके पर अपनी पत्नी को तोहफे देकर उनके प्रति प्यार जताते हैं। फूल और चॉकलेट जैसे तोहफे तो आम हैं, लेकिन अगर आप इस करवा चौथ पर अपनी पत्नी को कुछ खास देना चाहते हैं, तो कई दूसरे विकल्प भी आजमा सकते हैं। ये तोहफे न सिर्फ उनके चेहरे पर मुस्कान लाएंगे, बल्कि उन्हें यह भी महसूस कराएंगे कि आप उनकी पसंद और जरूरतों का कितना ख्याल रखते हैं।

सोने के गहने

करवा चौथ पर सोने के गहने देना भी एक अच्छा विकल्प है। हालांकि, यह आपके बजट पर निर्भर करता है। अगर आप कुछ हल्का और रोज पहनने लायक देना चाहते हैं, तो सोने की पतली चेन या छोटे झुमके चुन सकते हैं। ऐसा तोहफा खूबसूरत होने के साथ लंबे समय तक उनके काम भी आएगा।

इसे भी पढ़ें: Child Psychology Game: कौन कितना करीब है? इस खेल से समझें अपने बच्चे के दिल का हाल

स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड

अगर आपकी पत्नी अपनी सेहत और रोज की दिनचर्या का ध्यान रखती हैं, तो स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड उनके लिए उपयोगी तोहफा हो सकता है। इससे वे अपनी रोज की गतिविधियों, कदमों और दूसरी सेहत से जुड़ी जानकारियों पर नजर रख सकती हैं।

इलेक्ट्रिक फुट मसाजर

अगर आप पत्नी को ऐसा तोहफा देना चाहते हैं, जिसका इस्तेमाल वे कभी भी कर सकें, तो इलेक्ट्रिक फुट मसाजर अच्छा विकल्प है। इससे पैरों की थकान दूर करने और आराम पाने में मदद मिल सकती है। यह खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जिन्हें दिनभर खड़े रहकर काम करना पड़ता है।

फिक्स्ड डिपॉजिट

अगर आप पत्नी के भविष्य को ध्यान में रखकर तोहफा देना चाहते हैं, तो उनके नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी खुलवा सकते हैं। इसके अलावा, अपनी आर्थिक स्थिति और उनकी जरूरतों के हिसाब से किसी दूसरे निवेश का विकल्प भी चुन सकते हैं। ऐसा तोहफा उनके भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के लिए उपयोगी हो सकता है।

ब्यूटी और स्किनकेयर हैम्पर

अगर आपकी पत्नी को अपनी त्वचा की देखभाल करना पसंद है, तो उनके लिए उनकी पसंद की चीजों से भरी एक टोकरी तैयार कर सकते हैं। इसमें मॉइस्चराइजर, फेस मास्क, बॉडी लोशन और त्वचा की देखभाल से जुड़े दूसरे सामान शामिल किए जा सकते हैं। उनकी पसंद के हिसाब से तैयार किया गया यह तोहफा उन्हें खास महसूस करा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Teenager Parenting Tips: बच्चे के पलटकर जवाब देने से हैं परेशान? डांटने से पहले जान लें ये बात

डिनर डेट का प्लान

करवा चौथ पर पत्नी को खुश करने के लिए डिनर डेट भी अच्छा विकल्प है। आप उन्हें किसी ऐसे रेस्टोरेंट में ले जा सकते हैं, जहां वे काफी समय से जाना चाहती हों। अगर बाहर जाने का मन नहीं है, तो घर पर ही उनकी पसंद का खाना बनाकर एक खास शाम का इंतजाम कर सकते हैं।

हाथ से लिखा लव लेटर

आज के डिजिटल दौर में हाथ से लिखे लेटर की अपनी अलग अहमियत है। आप पत्नी के लिए एक लव लेटर लिख सकते हैं, जिसमें साथ बिताए खूबसूरत पलों, पसंदीदा यादों और उनके प्रति अपने प्यार और सम्मान का जिक्र करें। यह कम खर्च में दिया जाने वाला ऐसा तोहफा है, जिसे वे लंबे समय तक संभालकर रख सकती हैं।

यादों से भरा फोटो एलबम

अगर आप कुछ ऐसा देना चाहते हैं, जो आपके रिश्ते की खूबसूरत यादों को संजोकर रखे, तो साथ बिताए पलों की तस्वीरों से फोटो एलबम या कोलाज तैयार कर सकते हैं। इसमें आपकी यात्राओं, खास मौकों और रोजमर्रा के खूबसूरत पलों की तस्वीरें शामिल करें। यह तोहफा आपके रिश्ते की यादों को फिर से ताजा कर सकता है।

दो लोगों के लिए वीकेंड ट्रिप

अगर बजट और समय की सुविधा है, तो पत्नी के साथ वीकेंड ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर कुछ समय साथ बिताने से आप दोनों को आराम करने और एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। इसके लिए किसी शांत जगह पर एक छोटी यात्रा या आरामदायक ठहरने की योजना बनाई जा सकती है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Nagpur सीट पर कांग्रेस की जीत बदलाव का संकेत, हर्षवर्धन सपकाल का बयान

हिन्दुस्तानी सरजमीं से होगा टाइप-25 का परीक्षण, भारत में मिसाइल क्यों टेस्ट करना चाहता है जापान?

Cristiano Ronaldo ने Lionel Messi को पछाड़ा, जीता Best Ballon dOr of All Time अवॉर्ड

लागत बढ़ने और कमजोर मांग से Ambuja Cements का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 90 प्रतिशत गिरा