Prabhasakshi NewsRoom: चलती ट्रेन में RPF Constable ने की फायरिंग, पहले अधिकारी की ली जान फिर दूसरी बोगी में तीन यात्रियों को गोलियों से भूना

By नीरज कुमार दुबे | Jul 31, 2023

महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह तब सनसनी मच गयी जब रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल ने एक चलती ट्रेन में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। हम आपको बता दें कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से पालघर की दूरी करीब 100 किलोमीटर है। इस घटना के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी दी है कि कांस्टेबल ने अपने स्वचालित हथियार से गोलियां चलाकर तड़के करीब पांच बजे जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में सवार आरपीएफ के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) और तीन अन्य यात्रियों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी आरपीएफ जवान मानसिक रूप से परेशान है।

प्रमुख खबरें

Delhi में मणिपुरी संगीतकार की मौत का कारण AIIMS Postmortem Report में हुआ स्पष्ट

Vinesh Phogat को Delhi High Court से झटका, चयन ट्रायल में शामिल होने की अर्जी खारिज

Bihar Flood: 14 जिलों में नदियां उफान पर, 44 लाख लोग घिरे

Gonda में सोशल मीडिया विवाद पर बर्तन व्यापारी की हत्या, Police ने 2 आरोपियों को पकड़ा