Chhattisgarh के रायगढ़ में RPF Constable की गोली मारकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2025

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार सुबह रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक हेड कांस्टेबल की उसके सहयोगी ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना सुबह लगभग चार बजे रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्थित आरपीएफ चौकी पर हुई।

थानाधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल केएस लादेर ने किसी बात को लेकर विवाद के बाद अपनी सर्विस पिस्तौल से हेड कांस्टेबल पीके मिश्रा (45) पर चार बार गोली चलाई, जिसके चलते घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के तुरंत बाद, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसकी पिस्तौल जब्त कर ली। घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया और शव का पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

धूल चेहरे पर थी, मैं आईना साफ करता रहा... CM Yogi का समाजवादी पार्टी पर तंज

पानी पीते ही Toilet जाने की Problem? Normal है या कोई गंभीर Health Warning

West Bengal में चुनावी फर्जीवाड़ा, जन्म से पहले बने Birth Certificate ने खोली Voter List की पोल

रूस पर घटेगी निर्भरता? Venezuela से Crude Oil खरीदने के लिए Reliance को US से मिली हरी झंडी