पुलवामा में आतंकवादियों के कायराना हमले में RPF जवान शहीद, एक जख्मी, सुरक्षाबलों ने की घेराबंदी

By अनुराग गुप्ता | Apr 18, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के काकापोरा इलाके में सोमवार को आतंकवादियों ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गए, जबकि एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) जख्मी हो गए। जिसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। 

इस संबंध में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का बयान सामने आया है। उन्होंने रेलवे सुरक्षा बलों पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि बर्बर कृत्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें: J&K के शोपियां में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, गुप्त सूचना के आधार पर चलाया सर्च ऑपरेशन! एनकाउंटर में ढेर हुए 4 आतंकवादी

अनंतनाग में एक जवान शहीद

इससे पहले अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया था। एक अधिकारी ने बताया था कि दक्षिण कश्मीर जिले के कोकरनाग के वटनार इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सटीक सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने बताया था कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब भी दिया। हालांकि सेना का एक जवान शहीद हो गया।

प्रमुख खबरें

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया

Faridabad के बड़खल में अवैध खनन पर NGT सख्त, Haryana सरकार को भेजा नोटिस

Wildlife SOS के 12 केंद्रों की होगी जांच, CZA ने छह राज्यों को दिया निरीक्षण का निर्देश