निलंबित आरपीएस अधिकारी को पुलिस हिरासत में भेजा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2021

राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के निलंबित अधिकारी हीरालाल सैनी को शनिवार को 17 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) ने सैनी को यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून के तहत शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। आरोपी अधिकारी हाल में एक महिला कांस्टेबल के साथ आपत्तिजनक अवस्था वाले कथित वीडियो को लेकर विवाद में आया था।

अधिकारी व महिला कांस्टेबल को विभागीय जांच के बाद नैतिक दुराचरण के मामले में आठ सितंबर को निलंबित कर दिया गया था। सैनी को बृहस्पतिवार रात उदयपुर के एक रिजॉर्ट से हिरासत में लिया गया था।

उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर जयपुर लाया गया और शनिवार को यहां स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उसे 17 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

इस कार्रवाई के बाद एसओजी ने पॉक्सो कानून के तहत एक मामला दर्ज किया क्योंकि यह कथित वीडियो महिला कांस्टेबल के छह साल के बेटे के सामने बनाया गया था जो बाल अधिकारों के खिलाफ अपराध वाला कृत्य दिखाता है।

महानिदेशक ने मामले को दबाने की कोशिश करने व प्रभावी कार्रवाई नहीं करने के आरोप में सैनी व महिला कांस्टेबल के साथ साथ अन्य दो अधिकारियों व दो थानाधिकारियों को भी निलंबित कर दिया।

प्रमुख खबरें

Odisha सरकार ने केंद्र से 1.56 करोड़ मच्छरदानी मुहैया करने का आग्रह किया

तटरक्षक बल ने भारतीय नौका से 173 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया, दो लोग हिरासत में

स्त्री-पुरूष समानता वाले संगठनों के प्रति महिला कर्मचारी अधिक वफादारः Report

Hajipur Lok Sabha Election 2024: पिता के गढ़ में जीत पाएंगे चिराग पासवान, राजद के शिवचंद्र राम से है मुकाबला