By अंकित सिंह | Jan 27, 2022
बिहार में आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में धांधली और पैटर्न में बदलाव को लेकर छात्रों का बवाल जारी है। पिछले 3 दिनों से बिहार के अलग-अलग हिस्सों में छात्रों ने रेल पटरियों पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों की ओर से कुछ ट्रेनों में आग तक लगा दी गई जबकि पत्थरबाजी की भी घटना हुई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से सभी समस्याओं के समाधान के लिए छात्रों को भरोसा दिया गया है। इन सबके बीच बिहार में विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। मशहूर यूट्यूबर और शिक्षक खान सर समेत कई कोचिंग संचालकों के खिलाफ पटना में केस भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक कोचिंग संचालकों ने छात्रों को भड़काने की कोशिश की है।