पीएम किसान योजना के तहत 10.74 किसानों को 1,15,276 करोड़ जारी: केंद्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2021

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि पीएम किसान योजना के तहत अब तक 10.74 किसानों को 1,15,276.77 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। पीएम किसान योजना एक आय सहायता योजना है जिसके तहत किसानों को तीन समान किस्तों में हर साल 6,000 रुपए दिए जाते हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और पिछले पांच साल के दौरान किसानों की आय में वृद्धि करने, लागत घटाने, कृषि उत्पादकता बढ़ाने तथा बेहतर जोखिम प्रबंधन के लिए कई उपाय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना के तहत देश के सभी छोटे और सीमांत किसानों के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना की शुरुआत की गयी है जिसके तहत तीन हजार रूपए की मासिक पेंशन का प्रावधान है।

प्रमुख खबरें

जमुई घटना पर Tejashwi Yadav ने Bihar Govt पर साधा निशाना, लगाया गुंडाराज का आरोप

Delhi में Gold 200 रुपये गिरा, Silver 5000 रुपये फिसली

ऐसा मारेंगे...परमाणु बम वाले मुनीर को हूती की खुली धमकी, पाकिस्तानी सेना में मची खलबली

मजबूत US Dollar के दबाव से Gold Price टूटा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना गिरा