कांग्रेस की मांग, जुर्माने के तौर पर वसूले गए 135 करोड़ रुपये कोविड योद्धाओं को दिए जाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिए दिल्ली सरकार द्वारा लगाए गए भारी जुर्माने को दिनदहाड़े डकैती करार दिया और मांग की कि जुर्माने के रूप में एकत्र 135 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को कोविड योद्धाओं को मुआवजे के रूप में दिया जाए। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब बुधवार को अधिकारियों ने कहा था कि दिल्लीवासियों ने पिछले चार महीनों में कोविड-उपयुक्त व्यवहार मानदंडों के आठ लाख से अधिक उल्लंघन पर 135 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना दिल्ली सरकार की टीमों और पुलिस ने लगाया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर