जम्मू कश्मीर में बाढ़ प्रबंधन के लिए 1,600 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2022

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर प्रशासनिक परिषद ने शुक्रवार को झेलम और उसकी सहायक नदियों के बाढ़ के प्रबंधन के लिए 1,623 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी। इस परियोजना का उद्देश्य कम से कम छह जिलों में नदी से सटे बाढ़ संभावित क्षेत्रों की रक्षा करना है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में यहां प्रशासनिक परिषद ने कश्मीर संभाग में जल शक्ति विभाग द्वारा झेलम बाढ़ सुरक्षा कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी दी।’’

इसे भी पढ़ें: 'ज़मीन मैं गरीबों को बाटूंगा', शिवराज बोले- हमने बुलडोजर चला कर 21 हजार एकड़ ज़मीन मुक्त कराई है

उन्होंने कहा कि इसे तीन साल में पूरा किया जाएगा। केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समूह द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर परियोजना की संकल्पना तैयार की गई थी। प्रधानमंत्री के निर्देश पर सितंबर 2014 की बाढ़ के तुरंत बाद इस समूह का गठन किया गया था।

प्रमुख खबरें

155 एयरक्राफ्ट, किसी ने लीक किया प्लान, ट्रंप ने ईरान में चलाए गए ऐतिहासिक रेस्क्यू की कहानी सुनाई

West Asia में तनाव घटाने की बड़ी कोशिश, Iran-USA के बीच Ceasefire प्रस्ताव पर पाकिस्तान की मध्यस्थता

Iran में अमेरिकी बचाव अभियान बना चेतावनी, जमीनी कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल

Sathankulam Custodial Death केस में 9 Policeकर्मियों को फांसी, Madurai कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला।