Jan Dhan Accounts में जमा हैं 2.75 लाख करोड़ रुपये : अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2025

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने शनिवार को कहा कि देश भर के जनधन खातों में वर्तमान में लगभग 2.75 लाख करोड़ रुपये जमा हैं, यानी प्रति खाता औसतन 4,815 रुपये।

नागराजू ने एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया (एएससीआई) में भारत की वित्तीय समावेशन यात्रा पर 69वें स्थापना दिवस पर कहा कि चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से कुल 3.67 लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत की वित्तीय समावेशन की यात्रा एक चमत्कार से कम नहीं रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि 2014 में प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत एक ऐतिहासिक क्षण थी, जिसने 57 करोड़ से अधिक लोगों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली में शामिल किया।

उन्होंने कहा, जन धन खातों में वर्तमान में लगभग 2.75 लाख करोड़ रुपये की राशि है, जिसका औसत प्रति खाता लगभग 4,815 रुपये है। करीब 78.2 प्रतिशत जन धन खाते ग्रामीण या अर्द्ध-शहरी क्षेत्रों में हैं और 50 प्रतिशत खाते महिलाओं के नाम हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Sabarimala Gold Theft Case में SIT का बड़ा एक्शन, High Court के आदेश पर जुटाए नए सबूत

पूर्वोत्तर में नया भारत! Assam का Moran हाईवे बना IAF का रनवे, PM Modi करेंगे राष्ट्र को समर्पित

CM Revanth Reddy की Delhi में राजनाथ सिंह से मुलाकात, गांधी सरोवर प्रोजेक्ट के लिए दिया न्योता

Bombay High Court की Vijay Mallya को दो टूक- पहले भारत लौटो, फिर होगी सुनवाई