मजबूत वैश्विक रुख से सोने में 390 रुपये और चांदी में 800 रुपये की तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2018

 नयी दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग में तेजी आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में चार दिनों से जारी गिरावट थम गई और सोमवार को इसका भाव 390 रुपये की तेजी के साथ 31,850 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। इसके साथ ही औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मजबूत मांग के चलते चांदी भी 800 रुपये तेजी के साथ 37,360 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। 

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि मजबूत वैश्विक संकेतों तथा आभूषण विक्रेताओं और फुटकर कारोबारियों की मांग के समर्थन से सोने में चमक लौट आयी। पिछले चार दिन में सोने में 390 रुपये की गिरावट आयी थी। दिल्ली में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 390 - 390 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 31,850 रुपये और 31,700 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपये प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर बनी रही। 

यह भी पढ़ें: अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध में नरमी, शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स चढ़ा

न्यूयॉर्क में सोना और चांदी तेजी रही। सोना मजबूती के साथ 1,226.66 डॉलर प्रति ट्राय औंस तथा चांदी भी तेज हो कर 14.33 डॉलर प्रति ट्राय औंस हो गयी।इस बीच, स्थानीय बाजार में चांदी हाजिर के भाव 800 रुपये की तेजी के साथ 37,360 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 602 रुपये की तेजी के साथ 35,749 रुपये प्रति किलो हो गयी।हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 72,000 रुपये और 73,000 रुपये प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर बने रहे।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर