नेहरू जयंती पर संसद के कार्यक्रम में नहीं दिखाई दिए रास सभापति, लोस अध्यक्ष, विपक्ष ने की सरकार की निंदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2021

नयी दिल्ली। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर रविवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित पारंपरिक कार्यक्रम में राज्यसभा के सभापति, लोकसभा के अध्यक्ष और मंत्रियों की अनुपस्थिति को लेकर विपक्ष ने सरकार की निंदा की। नेहरू की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ शामिल हुईं। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने पंडित जी को दी श्रद्धांजलि, उन्हें आधुनिक भारत की नींव डालने वाले दूरदृष्टा बताया 

कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने सरकार की निंदा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘केंद्रीय कक्ष में जिन लोगों की तस्वीरें लगी हैं, उनकी जयंती मनाने से संबंधित पारंपरिक कार्यक्रम में आज असाधारण दृश्य दिखा। लोकसभा के अध्यक्ष अनुपस्थित रहे। राज्यसभा के सभापति अनुपस्थित रहे। एक भी मंत्री उपस्थित नहीं था। क्या इससे बुरा कुछ हो सकता है?’’ 

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार