आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की 28 अक्टूबर से कर्नाटक में बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक 28 अक्टूबर से कर्नाटक के धारवाड़ जिले में होगी जिसमें समसामयिक विषयों पर चर्चा के अलावा संगठन एवं शाखाओं के विस्तार तथा प्रशिक्षण कार्यों का लेखाजोखा होगा और आगे के कार्यों की रूपरेखा तैयार की जायेगी। आरएसएस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पदाधिकारी ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘ 28 से 30 अक्टूबर तक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी परिषद की बैठक धारवाड़ जिले के राष्ट्रोत्थान विद्या केंद्र में होगी।’’

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान की जीत पर पटाखे फोड़ने वालों का डीएनए भारतीय नहीं हो सकता : अनिल विज

उन्होंने बताया कि इस बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित वरिष्ठ प्रचारक, देश भर से करीब 350 प्रचारक एवं पदाधिकारी तथा कुछ चुनिंदा अनुषंगी संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया, ‘‘ हर वर्ष मार्च में संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक होती है जिसमें लिये गए निर्णयों एवं तय किये गए कार्यक्रमों की छह महीने बाद अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में समीक्षा की जाती है। ’’

इसे भी पढ़ें: अफगान तेज गेंदबाज नवीन उल हक बोले- अच्छी जीत लेकिन आत्ममुग्धता से बचना होगा

पदाधिकारी ने बताया कि कार्यकारी मंडल की बैठक में समसामयिक विषयों पर चर्चा के अलावा संगठन एवं शाखाओं के विस्तार, प्रशिक्षण कार्यों का लेखाजोखा होगा और आगे के कार्यों की रूपरेखा तैयार की जायेगी। यह पूछे जाने पर कि इस बैठक में क्या कोई प्रस्ताव पारित होगा, संघ के पदाधिकारी ने कहा, ‘‘ आमतौर पर कार्यकारी मंडल की बैठक में प्रस्ताव पारित नहीं होता है।

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर