पाकिस्तान की जीत पर पटाखे फोड़ने वालों का डीएनए भारतीय नहीं हो सकता : अनिल विज

Anil Vij

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान के क्रिकेट मैच जीतने पर जो लोग पटाखे फोड़ते हैं उनका डीएनए भारतीय नहीं हो सकता है।

चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान के क्रिकेट मैच जीतने पर जो लोग पटाखे फोड़ते हैं उनका डीएनए भारतीय नहीं हो सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अपने ही देश में छुपे ‘‘गद्दारों’’ से सावधान रहने की जरूरत है। विज ने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तान के क्रिकेट मैच जीतने पर भारत में पटाखे फोड़ने वालों का डीएनए भारतीय नहीं हो सकता। संभल कर रहना अपने घर में छुपे हुए गद्दारों से।’’

इसे भी पढ़ें: भाजपा खुद को केंद्रीय जांच एजेंसियों का आका मानती है: शिवसेना

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता की टिप्पणियां पड़ोसी देश की जीत पर कथित रूप से जश्न मनाने पर कश्मीरियों के खिलाफ आक्रोश की मीडिया में आ रही खबरों पर आयी है। पाकिस्तान ने रविवार को दुबई में आईसीसी टी20 विश्वकप मुकाबले में भारत को 10 विकेट से हराया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़