आरएसएस और भाजपा को लेना पड़ रहा गांधी के नाम का सहारा, ये कांग्रेस की नीतियों की विजय: गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2019

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को देश से माफी मांगनी चाहिए कि वे महात्मा गांधी को पहचान नहीं पाए। गहलोत का मानना है महात्मा गांधी के बिना देश और दुनिया का काम नहीं चल सकता।गहलोत यहां महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘ आजादी के बाद आज देश जिस स्थिति से गुजर रहा है वह एक चिंता का विषय है। लोकतंत्र खतरे में है पूरे देश में भय, डर, हिंसा का माहौल है।’’मुख्यमंत्री ने कहा कि आरएसएस और भाजपा तथा उसके नेताओं को भी आज महात्मा गांधी का नाम लेना पड़ रहा है जो कि गांधी के, कांग्रेस के विचारों की विजय है। 

उन्होंने कहा, ‘‘ आरएसएस, भाजपा तथा उनके नेताओं का गांधी का नाम लेना हमारी नीतियों, कार्यक्रमों और सिंद्वातों की विजय है।’’ भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उन लोगों को कहना चाहूंगा कि खाली जबान से नाम लेने से काम नहीं चलेगा। आपके दिल में क्या है, दिमाग में क्या है वह स्पष्ट करो। अगर दिल और दिमाग ने यह महसूस किया है कि हमने गलती की.. हम आजादी से पहले गांधी को पहचान नहीं पाये.. जब हम लोग मुखबरी करते थे अंग्रेजों के साथ.. स्वतंत्रता सेनानियों को फंसाते थे।’’

इसे भी पढ़ें: गहलोत ने कोयले की तत्काल पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की केंद्र से की मांग

उन्होंने कहा, ‘‘ मोदी और आरएसएस को देश से माफी मांगनी चाहिए कि हम महात्मा गांधी को पहचान नहीं पाये थे। बिना महात्मा गांधी के देश और दुनिया का काम नहीं चल सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘ आज देश और दुनिया में अशांति का माहौल है, हिंसा का माहौल है। देश में 2014 के बाद जैसा माहौल बना वह आप सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक देश में लोकतंत्र कायम रखा और यह कांग्रेस के लोकतंत्र को मजबूत करने का ही नतीजा है कि पूरे विश्व में आज देश का मान एवं सम्मान है।

प्रमुख खबरें

Noida Hate Crime पर Supreme Court का सख्त रुख, UP Govt को आरोप जोड़ने के लिए 2 हफ़्ते की मोहलत

Hajj 2024: Delhi से 44 महिलाएं बिना महरम के रवाना, आत्मनिर्भर भारत की दिखी नई तस्वीर

Hathras Case: पीड़ित परिवार को Supreme Court से राहत नहीं, Delhi शिफ्टिंग पर HC करेगा फैसला

India-EU FTA को मिलेगी नई उड़ान? PM Modi का Europe दौरा व्यापार पर करेगा फोकस