RSS की चित्रकूट बैठक में बड़ा फैसला, भाजपा के साथ अब समन्वय का काम देखेंगे अरुण कुमार

By अनुराग गुप्ता | Jul 12, 2021

नयी दिल्ली। देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने संगठनात्मक स्तर पर कई परिवर्तन किए हैं। आपको बता दें कि आरएसएस ने संयुक्त महासचिव अरुण कुमार को भाजपा समेत राजनीतिक मुद्दों के लिए समन्वयक का काम सौंपा है। 

आरएसएस की बैठक चित्रकूट के दीनदयाल शोध संस्थान के आरोग्यधाम परिसर में हुई। जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, भैयाजी जोशी, राममाधव, सुरेश सोनी, मदनदास देवी समेत अन्य लोग शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें: संघ प्रमुख के बयान का अखाड़ा परिषद ने किया स्वागत, कहा- हम सभी के पूर्वज एक 

अब भाजपा के साथ समन्वयक का काम संयुक्त महासचिव अरुण कुमार देखेंगे। इसी के साथ पश्चिम बंगाल के प्रांत प्रचारक को लेकर भी कुछ बदलाव हुए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरएसएस प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि यह एक नियमित प्रक्रिया है और संघ अपने कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी में बदलाव करता रहता है। इस साल की शुरुआत में आरएसएस ने दत्तात्रेय होसबोले को महासचिव और अरुण कुमार के साथ रामदत्त चक्रधर को संयुक्त महासचिव के रूप में पदोन्नत करके अपने संगठनात्मक ढांचे में बदलाव किया था।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक