मध्य प्रदेश में RSS के प्रचारकों की होगी बैठक, आगामी चुनावों की बनाई जाएगी रणनीति

By सुयश भट्ट | Jul 09, 2021

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारकों की बैठक शुक्रवार को मध्य प्रदेश के चित्रकूट शहर में शुरू होगी। जिसकी अध्यक्षता RSS प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। उन्होंने कहा कि सीमित संख्या में क्षेत्र प्रचारक बैठक में शामिल होंगे। जबकि देश के विभिन्न हिस्सों से अन्य लोग ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बता दें कि चित्रकूट स्थित दीनदयाल अनुसंधान संस्थान में होने वाली बैठक में कोरना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए मोहन भागवत 2 दिन पहले चित्रकूट पहुंच चुके हैं। बैठक में होने वाले उत्तर प्रदेश में  विधानसभा चुनाव सहित मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकारों के कार्यों की समीक्षा होगी।

इसे भी पढ़ें:सांसद आवास से 2 गरीब बेटियों की करवाई शादी, खुशी में सांसद भी झूम उठीं 

दरअसल 9 से 10 जुलाई तक संघ प्रमुख 11 क्षेत्रों के प्रचारकों से चर्चा करेंगे। जिसके बाद 12 जुलाई को देशभर के 45 प्रांत प्रचारकों से चर्चा होगी। और वहीं 13 जुलाई को अलग-अलग संगठन के अखिल भारतीय संगठन मंत्रियों से भी चर्चा की जाएगी।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप