RSS प्रमुख ने हिंदुओं को दिलाई घर वापसी की शपथ, कहा - भय ज्यादा दिन तक नहीं बांध सकता

By सुयश भट्ट | Dec 16, 2021

भोपाल। चित्रकूट में चल रहे 3 दिवसीय हिन्‍दू एकता महाकुंभ में RSS के प्रमुख मोहन भागवत ने हिन्‍दू धर्म छोड़ने वालों की घरवापसी का आह्वान किया है। उन्‍होंने कहा कि भय ज्‍यादा दिन तक बांध नहीं सकता है। अहंकार से एकता टूट जाती है। हम लोगों को जोड़ने के लिए काम करेंगे। महाकुंभ में शामिल हुए लोगों को उन्‍होंने इसका संकल्‍प भी दिलाया। 

इसे भी पढ़ें:भोपाल में हिट एंड रन, ACP की गाड़ी को मारी टक्कर, आरोपी हुआ गिरफ्तार 

आपको बता दें कि  हिन्‍दू महाकुंभ की शुरुआत मंगलवार को 1100 शंखों के नाद से हुई। इस दिवसीय महाकुंभ में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अलावा देश की कई बड़ी हस्तियां मौजूद हैं। महाकुंभ का आयोजन तुलसीपीठाधीश्वर श्री रामभद्राचार्य कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम को श्री श्री रविशंकर ने भी सम्‍बोधित किया। उन्‍होंने कहा कि कुछ लोग जुटते हैं तो भय पैदा होता है। जबकि जहां संत और हिन्‍दू इक्‍ट्ठा होते हैं वहां अभय मिलता है। उन्‍होंने आगे कहा कि देश भक्ति और ईश्‍वर भक्ति एक ही है। जो देशभक्‍त नहीं है वो ईश्‍वर भक्‍त भी नहीं हो सकता।

इसे भी पढ़ें:सेना प्रमुख को मिली नई जिम्मेदारी, CDS नहीं COSC चेयरमैन बने जनरल नरवणे 

श्री श्री रविशंकर ने हिन्‍दू महाकुंभ के 12 मुद्दों का समर्थन किया। ये मुद्दे हैं-राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक श्रीराम मंदिर, देवस्थानों की परंपरा नष्ट कर रहा सरकारी नियंत्रण, धर्मांतरण की अंतर्राष्ट्रीय साजिश, देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी, सामान नागरिकता का मिले अधिकार, लव जेहाद से युवा पीढ़ी में भटकाव, भारतीय दर्शन आधारित शिक्षा जरूरी, धर्म में व्यसन का त्याग हो अनिवार्य, गौरक्षा के हों ठोस प्रयास, मातृ शक्ति को सशक्त बनाना जरूरी, हिंदू धर्म के बारे में दुष्प्रचार बंद हो और पर्यावरण प्रदूषण पर रोक लगे। 

प्रमुख खबरें

Xi Jinping US Visit: अभी तो सिर्फ ट्रेलर सामने आया है, पूरी पिक्चर दिसम्बर में सामने आयेगी, तब दुनिया का हैरान होना तय है

Himanta Biswa Sarma का एलान: JK Lakshmi Cement असम में लगाएगी 5 नई यूनिट्स

Rahul Gandhi में राजनीतिक समझ की कमी, BJP बोली- अकेले चुनाव नहीं जीत सकती Congress

नकली व बेलगाम दवाओं के खिलाफ अब अदालत का ही आसरा