ब्रिटिश शासन ने भारत की शिक्षा प्रणाली को बर्बाद कर दिया: RSS chief Bhagwat

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने ब्रिटिश शासकों पर भारत की शिक्षा प्रणाली को बर्बाद करने का आरोप लगाया और कहा कि ब्रितानी शासन से पहले देश की “70 प्रतिशत” आबादी साक्षर थी। भागवत ने रविवार को यहां आत्म मनोहर जैन आराधना मंदिर परिसर में एक मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ...ब्रिटिश शासकों के इस देश में शासन करने से पहले हमारी 70 प्रतिशत आबादी साक्षर, शिक्षित थी और उस शिक्षा के आधार पर हर कोई अपनी आजीविका कमाने के तरीके ढूंढता था और बेरोजगारी लगभग नगण्य थी।

आरएसएस प्रमुख ने समाज में सभी के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया और रेखांकित किया कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य सस्ती होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पहले लोग इन दोनों क्षेत्रों (शिक्षा एवं स्वास्थ्य) को कर्तव्य की भावना के रूप में लेते थे, लेकिन वर्तमान समय में ये व्यवसाय बन गये हैं। भागवत ने आत्ममनोहर मुनि आश्रम द्वारा किये गये कार्यों की भी सराहना की।

प्रमुख खबरें

AI Talent का Superpower बना भारत, CEA नागेश्वरन बोले- दुनिया में अब हम दूसरे नंबर पर

Truecaller CEO का TRAI पर बड़ा हमला, कहा- नए Rules की वजह से देश में बढ़ रहा है Online Fraud।

एक और एक ग्यारह से भारतीयों के दूध में चीनी जैसे घुलने तक, Australia में PM Modi के 5 दमदार बयान

Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान, Bihar में 10 तारीख को मिलेगी 1100 Pension, 97 लाख को लाभ