आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और सरकार्यवाह होसबाले राजस्थान क्षेत्र के प्रवास पर आयेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2024

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले आगामी कुछ दिनों के लिए राजस्थान के प्रवास पर रहेंगे।

क्षेत्र प्रवास के दूसरे चरण में डॉ. भागवत तीन से छह अक्टूबर तक चित्तौड़ प्रांत में रहेंगे। इसी प्रकार, आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले 25 से 29 सितंबर तक जोधपुर प्रांत में प्रवास पर रहेंगे।

इन प्रवासों में वह कार्यकर्ताओं का प्रबोधन करेंगे तथा कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि यह प्रवास आरएसएस के शताब्दी वर्ष में उसके कार्यों के विस्तार एवं समाज परिवर्तन के कार्यों को गति प्रदान करने की दृष्टि से हो रहे हैं।

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन