आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सामूहिक विवाह में किया कन्यादान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को वाराणसी में एक सामूहिक विवाह समारोह में भाग लिया और एक आदिवासी युवती का पारंपरिक रूप से कन्यादान किया।

सोनभद्र जिले के जोगीडीह की रहने वाली राजवंती का विवाह रेणुकूट के आदिवासी युवक अमन से हुआ है। आयोजकों के अनुसार सामूहिक विवाह का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना था, जिसमें उच्च जातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अनुसूचित जातियों एवं जनजातियों के वर-वधू एक मंच पर एकत्र हुए। उन्होंने बताया कि भागवत ने दुल्हन के पैर धोने और पिता की तरह आशीर्वाद देने समेत सभी पारंपरिक रस्में निभाईं।

आयोजकों ने बताया कि सभी 125 दुल्हनों की बारात शंकुलधारा तालाब से शुरू हुई और पारंपरिक संगीत, ढोल व आतिशबाजी के साथ ऐतिहासिक द्वारकाधीश मंदिर तक पहुंची, जहां धार्मिक अनुष्ठान किए गए।

उन्होंने बताया कि सभी समुदायों ने अनुष्ठानों में हिस्सा लिया, जिसमें प्रत्येक सामाजिक समूह के पुजारी ने अलग-अलग विवाह संपन्न कराया। भागवत खुद उनमें से एक वेदी पर बैठे रहे। आयोजकों ने बताया कि पहली बार पिछड़े और दलित समुदायों के दूल्हे उच्च जाति के दूल्हों के साथ घोड़े पर सवार हुए।

प्रमुख खबरें

Nuclear Deal पर बात बिगड़ी तो भड़के Trump, Hormuz में US Warships तैनात, नाकाबंदी का ऐलान

जाति जनगणना पर Jairam Ramesh का बड़ा हमला, बोले- Modi Government का है Hidden Agenda

Peace Talks फेल होते ही Lebanon पर बरसे Israel के बम, हवाई हमले में 6 की दर्दनाक मौत

PM Modi की राजनीतिक दलों से अपील, Women Reservation को 2029 से लागू करने के लिए एकजुट हों