By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2025
बिहार के दो-दिवसीय दौरे पर गये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने मंगलवार को संगठन के कामकाज एवं अन्य संबंधित विषयों को लेकर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
भागवत (74) के बुधवार को और ऐसी बैठकें करने की संभावना है। उसके बाद वह शाम को शहर से रवाना हो जाएंगे। संयोग से, आरएसएस प्रमुख का यह दौरा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हो रहा है। कुछ महीनों बाद राज्य में विधानसभा चुनाव हैं।