नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी बधाई

By एकता | Dec 14, 2025

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को बिहार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बिहार के नेताओं समेत पार्टी के कई शीर्ष नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

पीएम ने लिखा, 'नितिन नबीन जी ने एक मेहनती कार्यकर्ता के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। वह एक युवा और मेहनती नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा अनुभव है और बिहार में कई बार विधायक और मंत्री के तौर पर उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। वह अपने विनम्र स्वभाव और जमीनी काम करने के तरीके के लिए जाने जाते हैं। मुझे विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और समर्पण हमारी पार्टी को मजबूत करेगा।'

इसे भी पढ़ें: बीजेपी का बड़ा ऐलान, बिहार के अनुभवी नेता Nitin Nabin पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नितिन नबीन को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने लिखा, 'बिहार की धरती से आने वाले युवा और ऊर्जावान नेता नितिन नबीन को BJP के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई। वे एक कर्मठ कार्यकर्ता और कल्पना क्षमता के धनी व्यक्ति हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक नेतृत्व में वे भाजपा को सफलता की नई बुलंदियों तक ले जाने में अवश्य सफल होंगे।'

इसे भी पढ़ें: रामलीला मैदान से Rahul Gandhi की हुंकार, BJP और EC को दी चेतावनी, RSS पर भी साधा निशाना

नेताओं में उत्साह

नितिन नबीन की नियुक्ति पर बिहार के नेताओं में भी उत्साह देखा गया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा पूरे देश में और मजबूत होती रहेगी।

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस दिन को बीजेपी के लिए बहुत ऐतिहासिक बताया कि बिहार के एक नेता को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप