आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पटना में सेवा सदन का किया शिलान्यास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2021

पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को राज्य की राजधानी में एम्स के पास सेवा सदन का शिलान्यास किया ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को आवास उपलब्ध कराया जा सके। दक्षिण बिहार के आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश पांडेय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सेवा सदन का निर्माण डॉ हेडगेवार स्मारक समिति बिहार द्वारा किया जा रहा है। शहर के बाहरी इलाके केशव नगर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय शामिल हुए। इस अवसर पर भागवत ने कहा कि सेवा करना पूरी तरह से आंतरिक विवेक से प्रेरित है। सेवा का उद्देश्य समाज को मजबूत बनाना होना चाहिए, ताकि दूसरे भी सेवा करने को लेकर प्रेरित हो सकें। आरएसएस प्रमुख ने समाज के लिए संगठन द्वारा की जा रही सेवा का उल्लेख करते हुए कहा, संघ स्वयंसेवक पूरे समाज को अपना मानते हैं। उन्हें यह संस्कार शाखाओं में मिलता है। 17 जुलाई, 2000 को पटना में हुए एक विमान हादसे का जिक्र करते हुए भागवत ने कहा कि स्वयंसेवक इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद शाखाओं से सीधे घटना स्थल पर पहुंचे थे।

प्रमुख खबरें

World Bank Report का हवाला देकर बोले Bhajan Lal Sharma, भारत में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

Ayodhya Deepotsav में 56 घाटों पर जले 36 लाख से ज्यादा दीये, बना भव्य नजारा

Nepal Flood: 26 अगस्त की आपदा के बाद 2,465 लापता लोगों की आधिकारिक सूची जारी

ठाणे में Maharashtra ATS ने 13 लाख के इनामी Naxalite संजय यादव को दबोचा