By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2025
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत बुधवार को पांच दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे और इस दौरान वह कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे तथा अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।
इसके बाद वह शाम को मुजफ्फरपुर लौटेंगे। आरएसएस प्रमुख नौ मार्च तक मुजफ्फरपुर में रहेंगे। उनके स्वयंसेवकों और संघ से संबंधित अन्य संगठनों से जुड़े लोगों से मिलने की उम्मीद है।
सरसंघचालक का यह दौरा राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हो रहा है जहां आरएसएस की राजनीतिक शाखा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपना आधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है।