वाराणसी में थे RSS चीफ मोहन भागवत, अचानक योगी ने संभाला मोदी का 'दफ्तर'

By अभिनय आकाश | Apr 05, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यलय में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बैठे नजर आए। जी हां, प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कार्यालय में योगी आदित्यनाथ पहुंच गए। जिस वक्त संघ प्रमुख मोहन भागवत वाराणसी में थे। ठीक उसी वक्त सीएम योगी पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के कार्यालय में क्यों पहुंचे? क्या इसके पीछे कोई सियासी संकेत हैं? ऐसे तमाम सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, योगी आदित्यनाथ बीते दिनों काशी के दौरे पर थे। इस दौरान वो पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बने जनसंपर्क कार्यालय में पहुंच गए। इस कार्यलय को मिनी पीएमओ या मिनी प्रधानमंत्री ऑफिस भी कहा जाता है। मिनी पीएमओ इसलिए क्योंकि यहां की गई शिकायतें सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली तक पहुंचती हैं। अचानक से सीएम योगी आदित्यनाथ मिनी पीएमओ पहुंचे तो उनके आने के वक्त उनके स्वागत में काशी के लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: वंदे भारत एक्सप्रेस से महज तीन घंटे में पहुंचेंगे कश्मीर, 19 अप्रैल को PM Modi दिखाएंगे हरी झंडी

जनसंपर्क कार्यलय में सीएम योगी 15 मिनट तक रहे और करीब 10 लोगों की जनसुनवाई की और उनका प्रार्थना पत्र अपने साथ ले गए। सीएम के साथ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। ज्यादातर फरियाद स्वास्थ्य संबंधी थी. फरियादियों की समस्यायों के निराकरण के लिए सीएम योगी ने आवश्यक निर्देश भी दिए। लखनऊ और दिल्ली के बदलते सियासी समीकरण के बीच सीएम योगी जनसंपर्क कार्यालय में जाना अपने आप में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: PM Modi Sri Lanka Visit | पीएम मोदी का श्रीलंका में ऐतिहासिक औपचारिक स्वागत, किसी भी दौरे पर आए नेता का ऐसा पहले नहीं हुआ था सम्मान | Video

वहीं 3 अप्रैल को ही संघ प्रमुख मोहन भागवत वाराणसी के पांच दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान वह अलग-अलग वर्ग के प्रचारकों से मुलाकात कर रहे हैं और वाराणसी मंडल के साथ विभिन्न जनपद में संघ के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक भी कर रहे हैं।  इसी बीच 4 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह भी वाराणसी पहुंचे। वैसे इन तीनों प्रमुख नेताओं के वाराणसी में मुलाकात करने की कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई है। लेकिन चर्चाओं के दौर में इन प्रमुख नेताओं के वाराणसी आगमन को लेकर अनेक अटकलें लगाए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में फंसे केरल के 31 पर्यटक सुरक्षित लौटे, सात अब भी लापता

Subhash Chandra का Mukesh Ambani पर हमला, TV18 पर 22,000 करोड़ के Debt विवाद में गलत जानकारी फैलाने का लगाया आरोप

असम पुलिस ने 2021 से जब्त किए 3,253 करोड़ के ड्रग्स, 26,500 से ज्यादा गिरफ्तार: सीएम हिमंत

Carlos Alcaraz के लिए US Open की बड़ी चुनौती, चोट से उबरने के बाद Roman Safiullin के खिलाफ शुरू करेंगे अभियान