राम मंदिर निर्माण के लिए आरएसएस ने विदर्भ क्षेत्र से एकत्र किए 57 करोड़ रुपये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2021

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के 27 लाख परिवारों से 57 करोड़ रुपये चंदा एकत्र किया। आरएसएस विदर्भ के ‘प्रांत कार्यवाह’ दीपक तमशेट्टीवार ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हाल ही में संपन्न हुए निधि समर्पण अभियान में आरएसएस के 70,796 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिनमें 7,512 महिलाएं थीं। उन्होंने विदर्भ के 12,310 गांवों के 27,67,991 परिवारों से 57 करोड़ रुपये एकत्र किए।”

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना संक्रमण के 2,869 नए मामले, 10 और मरीजों की मौत

तमशेट्टीवार ने कहा कि देशभर में इस अभियान के तहत कितनी राशि एकत्र की गई इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि हाल ही में आरएसएस के सर कार्यवाह बने दत्तात्रेय होसबाले कुछ महीनों में ही नागपुर से काम करना शुरू कर देंगे। होसबाले को संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की वार्षिक बैठक में सर कार्यवाह चुना गया था।

प्रमुख खबरें

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश

SBI Funds का Mega IPO अगले हफ्ते, Share Market में 10,000 करोड़ की हलचल

सच्चा हिंदू सभी को समान मानता है, धर्म का दिखावा करने की जरूरत नहीं: के. अन्नामलाई

Delhi की नई EV Policy पर मचा बवाल, Taxi-Auto Union ने सरकार से पूछे तीखे सवाल