कोरोना महामारी के दौर में घर-घर जाकर स्क्रीनिंग एवं टेस्टिंग कर रहा है आरएसएस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2021

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने भोपाल के रायसेन रोड स्थित कॉलोनी सिद्धार्थ लेक सिटी में अभियान लेकर दो दिन तक स्क्रीनिंग एवं टेस्टिंग का कार्य किया। इस दौरान यहाँ 60 से अधिक लोगों का रैपिड टेस्ट किया गया, जिनमें से लगभग 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान उपस्थित डॉक्टर्स ने उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। इसके साथ ही स्वयंसेवकों ने कॉलोनी में घर-घर जाकर स्क्रीनिंग का काम किया।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में हुई राज्यव्यापी हिंसा पूर्व नियोजित और लोकतंत्र के खिलाफ : आरएसएस

स्वयंसेवकों ने 9 मई, रविवार को रायसेन रोड पर प्रभातम हाईट कॉलोनी में स्क्रीनिंग और टेस्टिंग का अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग संघचालक एवं डॉक्टर श्री राजेश सेठी और हमीदिया चिकित्सालय के डॉक्टर गौरव गुप्ता उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि आरएसएस भोपाल विभाग में कोरोना संक्रमण में लोगों की सहायता करने और उन्हें राहत पहुँचाने के लिए लगभग 12 प्रकार के कार्यों का संचालन कर रहा है। इसमें क्वारंटाइन सेंटर, आइसोलेशन सेंटर, हेल्पलाइन सेंटर, प्लाज्मा एवं रक्त दान और भोजन वितरण के कार्य शामिल हैं। संघ के स्वयंसेवक प्रशासन को भी सहयोग कर रहे हैं। अस्पतालों में भी मरीजों एवं उनके परिजनों को विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रमुख खबरें

US-Russia Sanctions 2026 | रूसी तेल पर कड़े प्रतिबंध, यूरेनियम पर राहत: जानें अमेरिकी दोहरे रुख के पीछे की पूरी कहानी

Bigg Boss 20 Update: YUNG DSA फूट-फूटकर रोए, Gullu बनें घर के नये कैप्टन, Mahi Vij और Amrapali Dubey का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Nigeria में अवैध खनन के आरोप में पकड़े गए कम से कम 33 लोगों की हिरासत में मौत

नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज