BJP IT सेल हेड अमित मालवीय पर RSS सदस्य ने लगाए यौन शोषण के आरोप, कांग्रेस बोली- तुरंत पद से हटाना चाहिए

By अभिनय आकाश | Jun 10, 2024

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोमवार को आरएसएस सदस्य द्वारा उनके खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल प्रमुख के पद से अमित मालवीय को तत्काल हटाने की मांग की है। सुप्रिया श्रीनेत ने इस बात पर प्रकाश डाला कि आरएसएस सदस्य शांतनु सिन्हा कथित तौर पर भाजपा नेता राहुल सिन्हा से संबंधित हैं। उनकी तरफ से मालवीय पर महिलाओं के यौन शोषण सहित "नापाक गतिविधियों" में शामिल होने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें: Narendra Modi Oath Ceremony | शाहरुख खान से लेकर रजनीकांत तक, नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए ये बॉलीवुड सितारे

अमित मालवीय ने शनिवार को शांतनु सिन्हा को कानूनी नोटिस भेजकर झूठे और अपमानजनक पोस्ट को हटाने और बिना शर्त माफी मांगने" के लिए कहा। इस नोटिस में लिखा है कि आरोपों की प्रकृति बेहद आपत्तिजनक है, क्योंकि वे मेरे मुवक्किल द्वारा कथित तौर पर किए गए यौन दुराचार का झूठा आरोप लगाते हैं। यह मेरे मुवक्किल की गरिमा और प्रतिष्ठा के लिए घातक है, जो अपने पेशेवर प्रोफाइल के आधार पर एक सार्वजनिक व्यक्ति हैं। 

प्रमुख खबरें

GST State-wise Report: Assam में 162% की रिकॉर्ड ग्रोथ, UP और Gujarat में भी बढ़ा कलेक्शन, कुछ राज्यों में आई गिरावट

नाबालिग से शादी पॉक्सो के तहत कार्रवाई से नहीं बचा सकती: केरल उच्च न्यायालय

Charlie Dean की कप्तानी में नई England Team तैयार, Ireland के खिलाफ वनडे सीरीज में युवा खिलाड़ियों का असली इम्तिहान

ब्रिक्स सम्मेलन की रिहर्सल के चलते दिल्ली में आज कई रास्ते रहेंगे बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी