RSS की उत्तराखंड के मुसलमानों को जोड़ने की पहल, भाजपा के लिए जोर-शोर से हो रहा प्रचार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2022

नयी दिल्ली।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की मुस्लिम शाखा ने उत्तराखंड के उन 22 विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में अल्पसंख्यक समुदाय का समर्थन हासिल करने के लिए घर-घर जाकर संपर्क कार्यक्रम शुरू किया है, जहां मुस्लिम मतदाताओं की अधिक संख्या है। आरएसएस से संबद्ध मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) ने हरिद्वार, उधम सिंह नगर और देहरादून जिलों के इन निर्वाचन क्षेत्रों में मौलवियों, मुस्लिम विद्वानों और समुदाय के अन्य लोगों के साथ बैठकें की हैं।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में गंगोत्री से बनती है सरकार, टूटेगा मिथक या रहेगा बरकरार

आरएसएस के वरिष्ठ नेता और एमआरएम के संस्थापक इंद्रेश कुमार ने रविवार को सितारगंज में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। एमआरएम के राष्ट्रीय संयोजक और मीडिया प्रभारी शाहिद सईद ने पीटीआई-को बताया, ‘‘कुमार शनिवार को काशीपुर और खटीमा में ऐसी दो बैठकों और एक दिन पहले रुद्रपुर में एक बैठक में मौजूद थे।’’ उन्होंने दावा किया कि 14 प्रतिशत वोट हिस्सेदारी के साथ 22 विधानसभा क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय की अच्छी खासी आबादी है, जिनमें से मुस्लिम बहुल आबादी वाले हरिद्वार में 10, उधम सिंह नगर में नौ और देहरादून में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं।

प्रमुख खबरें

Chandrababu Naidu ने आंध्र प्रदेश में चक्रवात प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, 37 करोड़ रुपये जारी

Semicon 2.0 में सिर्फ गंभीर कंपनियों को मौका, Ashwini Vaishnaw ने जारी की कड़ी चेतावनी

पाकिस्तान: Imaan Mazari ने 10 साल की सजा के खिलाफ Islamabad High Court में दायर की अपील

National Cancer Awareness Day 2026: भारत में बढ़ रहे कैंसर के मरीज, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े