भारत में एक लाख शाखाएं खोलने की तैयारी में RSS, 2025 में मनाएगी 100 वीं वर्षगांठ

By सुयश भट्ट | Mar 04, 2022

भोपाल। राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ ने अपनी 100वीं वर्षगांठ पर मिशन एक लाख लक्ष्य रखा है। संघ ने अपनी साखा बढ़ाकर एक लाख करने का टारगेट रखा है। 3 साल में नई एक लाख शाखाएं खोलने की तैयारी है। गुजरात से शाखाएं बढ़ाने की रणनीति बनेगी।

इसे भी पढ़ें:UP Election 2022 । शिवराज सिंह चौहान बोले- सपा की साइकिल होगी पंचर, भाजपा जीतेगी बंपर 

वहीं प्रतिनिधि सभा संघ की सबसे बड़ी बैठक होती है। सभी प्रांतों के साथ संघ अपने अनुशांगिक संगठनों को टारगेट सौंपेगा। कोरोना से पहले तक देश में संघ की 59 हजार शाखाएं थी। कोरोना काल में शाखाएं नहीं लग पाई।

बताया जा रहा है कि संघ के मिशन एक लाख पर कांग्रेस ने वार किया है। कांग्रेस महामंत्री केके मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि संघ का पंजीयन क्यों नहीं ? संविधान, सदस्यता कहां है ? उन्होंने लिखा है कि RSS अपनी 100 वीं वर्षगांठ तक 1 लाख शाखाएं खोलगी! इतने वर्षों बाद भी संघ का पंजीयन क्यों नहीं ? संविधान, सदस्यता कहां है ? डर क्या है ? इतने वर्षो से संघ-अनुषांगिक संगठनों का खर्च कैसे चलता है ? देश भर में अट्टालिकाएं कैसे बनी ? ED, CBI, EOW चिरनिद्रा में लीन क्यों ?

इसे भी पढ़ें:सरकारी जमीन पर प्रतिमा को हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर बरसी लाठियां, एसडीएम को जलाने का किया प्रयास 

 उधर बीजेपी प्रदेशमंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस संघ को समझती होती तो देश में सिकुड़ रही नहीं होती। कांग्रेस के नेतृत्व को नकारा नहीं जा रहा होता। संघ का समझना मतलब देश की तासीर को समझना है। संघ के लिए राष्ट्र प्रथम है।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda