आरएसएस के प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलते हैं : राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में  निरोध केंद्र नहीं होने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर शनिवार को एक बार फिर उन पर निशाना साधा। पार्टी के 135वें स्थापना दिवस से जुड़े एक कार्यक्रम से अलग गांधी ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में उस वीडियो का हवाला दिया जो कुछ दिन पहले उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया था। उन्होंने कहा,  क्या आप लोगों ने प्रधानमंत्री का भाषण सुना है। क्या अपने डिटेंशन सेंटर का वीडियो देखा है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल के प्रश्न कड़वे लगते हैं जिस वजह से भाजपा नेता ओछी टिप्पणी करते हैं: कांग्रेस

इससे पहले गांधी ने बृहस्पतिवार को भी प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि  आरएसएस के प्रधानमंत्री  भारत माता से झूठ बोलते हैं। असम में निरोध केंद्र से जुड़ी एक खबर साझा करते हुए गांधी ने ट्वीट किया था, आरएसएस का प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलता है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस & कंपनी फैला रही अफवाह, CAA में नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं: शाह

दरअसल, पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली में कहा था कि देश में निरोध केंद्र को लेकर फैलाई जा रही अफवाहें सरासर झूठ हैं। कांग्रेस नेता ने जो खबर साझा की थी, उसके मुताबिक असम में निरोध केंद्र मौजूद हैं।

प्रमुख खबरें

Pakistan के कब्जे वाले कश्मीर में सुरक्षा बलों की गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

Indigo की 100 छोटे विमान खरीदने की योजना, विनिर्माताओं से बातचीत शुरू

चोरों को चैन की नींद सोने नहीं दूंगा, उनके खजाने भी खाली कर दूंगा, झारखंड में बोले पीएम मोदी

April में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 1.3 प्रतिशत बढ़कर 3,35,629 इकाई के रिकॉर्ड स्तर पर