कांग्रेस के ट्वीट पर RSS का पलटवार, मनमोहन वैद्य ने कहा- वे लोगों को नफरत से जोड़ना चाहते हैं

By अंकित सिंह | Sep 12, 2022

कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस में आरएसएस को लेकर एक बड़ा ट्वीट कर दिया। दरअसल, कांग्रेस की ओर से आज एक पोस्टर ट्वीट किया गया था। इस पोस्टर में आरएसएस के पुराने गणवेश की एक फोटो छपी थी। पोस्टर के साथ कांग्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा था देश को नफरत की बेड़ियों से मुक्त करना और भाजपा-आरएसएस द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई करना। कदम दर कदम हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे। कांग्रेस की इस ट्वीट पर अब आरएसएस का भी बयान सामने आ गया है। आरएसएस के डॉक्टर मनमोहन वैद्य ने कहा कि वे लोगों को नफरत से जोड़ना चाहते हैं। वे लंबे समय से हमारे लिए घृणा रखते हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'देश में नफरत फैला रही है कांग्रेस', संबित पात्रा बोले- भारत जोड़ो यात्रा करने में सक्षम नहीं राहुल गांधी

संबित पात्रा ने सवाल किया कि ये तस्वीर ट्वीट कर राहुल गांधी क्या आप इस देश में हिंसा चाहते हैं? क्या आप चाहते हैं कि लोग एक दूसरे को जला दें? ये 'भारत जोड़ो आंदोलन' नहीं बल्कि 'भारत तोड़ो' और 'आग जलाओ आंदोलन' है। कांग्रेस को तुरंत इस तस्वीर को हटाना चाहिए। भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हम आरएसएस की पुरानी वर्दी को ट्वीट कर हिंसा भड़काने के लिए कांग्रेस की निंदा करते हैं, जिसे जलाया जा रहा है। यह सिर्फ देशभक्त आरएसएस पर हमला नहीं है, बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र की नींव पर हमला है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें