RSS ने बताया अहिंसक तरीके से बकरीद मनाने का तरीका, विवाद शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2018

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कल बकरीद के मौके पर बकरे के आकार वाले केक की कुर्बानी दी। मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक सैयद हसन कौसर ने आज कहा, 'हमने कल बकरे के आकार के केक की कुर्बानी दी। इस नयी चीज को कुछ और लोगों ने भी अपनाया है।’’ उन्होंने कहा,‘‘हम बकरीद इसी तरह मनाते हैं और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करते हैं।’’

 

कौसर ने कहा,‘‘हम पशुओं की कुर्बानी के विरोधी नहीं हैं। जो ऐसा कर रहे हैं, वे करें लेकिन अपव्यय बंद होना चाहिए और वहीं धन गरीबी एवं निरक्षरता उन्मूलन में उपयोग किया जा सकता है।’’ उन्होंने बताया कि सुन्नी सोशल फोरम के राष्ट्रीय संयोजक रजा रईस ने भी बकरीद इसी तरह से मनायी।मंच के एक अन्य सदस्य ने कहा कि यह तरीका ‘ईको-फ्रेंडली’ है और मुस्लिम समुदाय के लोगों को इस बारे में जागरूक किये जाने की जरूरत है।

 

इस बीच उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिये थे कि कुर्बानी खुले में नहीं होनी चाहिए। त्योहार की मर्यादा बनायी रखी जानी चाहिए। गौवंश की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले सप्ताह एक उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस और प्रशासन को इस संबंध में निर्देश जारी किये थे। विशेष तौर पर ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान बकरीद पड़ी है।

प्रमुख खबरें

Bihar में सड़क दुर्घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत, 12 से अधिक लोग घायल

Mahadev Betting App Case: मुंबई पुलिस ने अभिनेता साहिल खान को छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार

Pakistan ने कर्स्टन को ODI और T20 तथा गिलेस्पी को टेस्ट का मुख्य कोच नियुक्त किया

इस तरह से Depression करें दूर, बस अपनाएं ये आसान तरीके