Rahul Gandhi की हिंदुओं के बारे में विवादित टिप्पणी पर आई RSS-VHP की प्रतिक्रिया

By नीरज कुमार दुबे | Jul 02, 2024

हिंदुत्व को हिंसा से जोड़ने संबंधी राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मांग की जा रही है कि वह अपनी अमर्यादित टिप्पणी के लिए माफी मांगें लेकिन राहुल गांधी कह रहे हैं कि उन्होंने सभी हिंदुओं के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह भाजपा के बारे में बोल रहे थे और न तो सत्तारुढ़ पार्टी, न ही आरएसएस और न ही मोदी पूरे हिंदू समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा, कांग्रेस पार्टी और उसके तमाम नेताओं की ओर से भी राहुल गांधी के बयान को लेकर तमाम स्पष्टीकरण दिये जा रहे हैं लेकिन भाजपा चाहती है कि राहुल गांधी सदन में हिंदुओं से माफी मांगें।

इसे भी पढ़ें: क्या है अभय मुद्रा जिसका राहुल गांधी ने संसद में किया जिक्र, अब मुस्लिम धर्मगुरु भी कांग्रेस नेता पर उठा रहे सवाल

उधर, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अध्यक्ष आलोक कुमार ने भी राहुल गांधी की टिप्पणियों की निंदा की और कहा कि अगर कांग्रेस नेता सोचते हैं कि उनकी पार्टी हिंदुओं को ‘अपमानित’ करके वोट प्राप्त करेगी, तो उन्हें याद रखना चाहिए कि लोकसभा की जीती गई सीट के मामले में वह अब भी भाजपा से काफी पीछे है। आलोक कुमार ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘उन्हें (गांधी को) याद रखना चाहिए कि कांग्रेस को (हालिया लोकसभा चुनाव में) 542 में से सिर्फ 99 सीट पर जीत मिली और वह अब भी अपने प्रतिद्वंद्वी से काफी पीछे है।''

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल