RSSB Lab Assistant Recruitment: 12वीं पास के लिए 804 पदों पर बंपर भर्ती, जल्द करें Apply

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 03, 2026

सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए यह खबर बेहद काम की है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से लैब असिस्टेंट के कुल 804 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जिन लोगों को लैब असिस्टेंट के पदों पर नौकरी करना चाहते है। वे उम्मीदवार आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके लैब असिस्टेंट के पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि, इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई है।

उम्मीदवार को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए। 

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। लेकिन आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। 

परीक्षा पैटर्न

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।   पेपर-1 और पेपर-2 में उम्मीदारों से 200-200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों ही पेपर में उम्मीदवारों से 100-100 सवाल पूछे जाएंगे। आपको बता दें कि, यह परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। वहीं, परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी जाएगी। 

ऐसे करें लैब असिस्टेंट पदों के लिए अप्लाई

 - सबसे पहले आप आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।

 - इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।

 - मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।

 - इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करके दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।

 - अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें। 

प्रमुख खबरें

Shani Jayanti 2026: 16 मई को मनाएं शनि जयंती, इस प्रकार करें भगवान शनिदेव को प्रसन्न

Income Tax Alert: ITR-1 और ITR-4 फॉर्म की Online Filing शुरू, जानिए आखिरी तारीख और नए नियम

खेल मंत्री Mansukh Mandaviya का एक्शन, Olympics 2036 के लिए India Bid को लेकर बना नया रोडमैप

अब सिर्फ वनडे कप्तानी बची है, पर संभावना कम : MI की जीत के बाद Bumrah का बयान