RSS की चित्रकूट में चल रहीं बैठक का हुआ समापन, लिए गए कई एहम फैसले

By सुयश भट्ट | Jul 13, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के चित्रकूट में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतन शिविर का मंगलवार को समापना हो गया है। 9 जुलाई से शुरू हुए शिविर में कई बैठके आयोजित की गई जिसमे संघ में कई बदलाव भी किए गए। वहीं कई राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी यह शिविर महत्वपूर्ण रहा। बता दें कि  संघ ने पश्चिम बंगाल को तीन खंडों में विभाजित करने का फैसला लिया है। अब से दक्षिण बंगाल का मुख्यालय कोलकाता, मध्य बंगाल का मुख्यालय वर्धमान और उत्तर बंगाल का मुख्यालय सिलीगुड़ी होगा।

इसे भी पढ़ें:इंदौर पुलिस की वेबसाइट हुई हैक, फ्री कश्मीर पाकिस्तान का संदेश किया चस्पा 

वहीं बड़ा फैसला लेते हुए अब संघ देशभर में मुस्लिम बस्तियों में भी अपनी शाखाएं खोलेगा। साथ ही संघ के कार्यकर्ता हिन्दू के साथ अब मुस्लिम लोगों को भी संघ से जोड़ने की कोशिश करेंगे। बताया जा रहा है कि संघ अपना भी आईटी सेल स्थापित करेगा। जिसमें आईआईटी पासआउट नौजवानों को मौका मिलेगा। दरअसल क्षेत्र प्रचारक प्रदीप जोशी को अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा भैया जी जोशी अब संघ की ओर से विश्व हिंदू परिषद के संपर्क अधिकारी होंगे। जबकि सर कार्यवाहक अरुण कुमार संघ और बीजेपी के बीच समन्वयक का काम देखेंगे।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत